
ये देश है वीर जवानों का…नौका तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव के देशभक्ति के सुर, प्रदेशवासियों को दी बधाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोट क्लब पर आयोजित नौका तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने यहां मौजूद जनता का अभिवादन किया. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें ऊर्जा से लबरेज कर रहे हैं. तालाब की लहरें उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं.
उन्होंने कहा किहमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए संकल्पित है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी सवाल खड़े किए. इस दौरान उन्होंने, ‘ये देश है वीर जवानों का..,; गाना भी गाया. बोट क्लब से पहले सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.