Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

युद्ध के माहौल के बीच बॉर्डर से बड़ी खबर, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया किया ढेर

फिरोजपुर : भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीएसएफ ने फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिया भारतीय बॉर्डर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

बताया जा रहा है कि, बुधवार रात 2.30 बजे फिरोजपुर के ममदोट स्थित बीएसएफ पोस्ट लक्खा सिंह वाला में एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग के दौरान उसे मार गिराया। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.