Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

मोहन सरकार ने खोला खजाना, लाडली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे, 3 लाख नौकरियां मिलेंगी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट भाषण में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि हमने 2025 -26 का बजट जीरो बेस्ड बजटिंग प्रक्रिया से तय किया है, सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्य प्रदेश, इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो, बजट किसान ,नौजवान ,महिला और गरीब पर फोकस करके तैयार किया गया है।

मध्यप्रदेश बजट 2025 – मुख्य बिंदु

 लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे।

 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा योजना का लाभ।

अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान।

पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए ₹1,086 करोड़।

गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए विशेष बीमा योजना।

प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र – 3 लाख से अधिक नौकरियां।

 53,000+ विशेष पिछड़ी जातियों के लिए आवास पूरे, 22 नए छात्रावास।

वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ₹250 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य।

वार्षिक आय ₹22 लाख 33 हजार तक बढ़ाने की योजना।

बजट में 2024 की तुलना में 15% की वृद्धि।

 पिछले 22 वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद 17 गुना बढ़ा।

 ‘काम लगातार, फैसले असरदार’ के सिद्धांत पर सरकार आगे बढ़ रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.