Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कुछ देर में पेश करेंगे 4 लाख करोड़ का बजट, मंत्री परिषद की बैठक हुई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगे। इस बजट से सभी वर्गों को काफी उम्मीद हैं। महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों, शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान हो सकता है। यह बजट 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हो सकता है।

 मंत्री परिषद की बैठक हुई शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कुछ ही देर में विधानसभा में इस बजट को पेश करेंगे और उस पर भाषण भी देंगे। यह मोहन सरकार का दूसरा पूर्ण बजट है। मध्य प्रदेश की जनता के लिए आज का दिन बेहद खास है।

हर वर्ग को सरकार से उम्मीद है। युवाओं की बात करें तो युवाओं रोजगार मिलने की आस है । किसान, महिला और गरीब वर्ग पर सरकार का खास ध्यान रहेगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सरकार युवाओं के लिए भी बड़े ऐलान कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.