Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘मैं अब काम करना नहीं चाहता, रोज-रोज बेइज्जत करते हैं…’, इंस्पेक्टर ने SP को सौंपा इस्तीफा, किस पर लगाए संगीन आरोप?

0

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक इंस्पेक्टर ने इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने वाले इंस्पेक्टर का नाम रामबाबू यादव है. पुलिस लाइन मुरैना में पदस्थ इंस्पेक्टर रामबाबू यादव ने शुक्रवार को अचानक पुलिस अधीक्षक (एसपी) को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा देने के बाद रामबाबू यादव शनिष्चरा मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इस दौरान रामबाबू यादव ने पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ पर कई गंभीर आरोप लगाए.

इंस्पेक्टर रामबाबू के इस्तीफा देने के बाद कई तरह की चर्चाऐं हो रहीं हैं. खासकर पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं हैं. शुक्रवार को पुलिस महकमे में उस समय सभी दंग रह गए, जब पुलिस लाइन में पदस्थ इंस्पेक्टर रामबाबू यादव ने अपना इस्तीफा पुलिस अधीक्षक को सौंपा. अपना इस्तीफा सौंपने के बाद रामबाबू यादव शनिष्चरा मंदिर रवाना हो गए.

पुलिस अधीक्षक पर प्रताड़ना एवं अपमान करने का आरोप

शनिष्चरा मंदिर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ पर प्रताड़ना एवं अपमान करने का खुलकर आरोप लगाया. रामबाबू यादव ने कहा कि मैं यह सब खुलकर कह रहा हूं. फिर बेशक मेरी जान चली जाए. उन्होंने कहा कि अगर मेरा इस्तीफा स्वीकार हो जाता है, तो फिर मैं अब काम करना नहीं चाहता और इस तरह की बेइज्जती झेलना नहीं चाहता.

जौरा थाने के प्रभारी थे तो सरपंच के घर डकैती पड़ी थी

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को अपना इस्तीफा सौंपने वाले इंसपेक्टर रामबाबू यादव पहले जौरा थाने के प्रभारी रहे थे. जब रामबाबू यादव जौरा थाने के प्रभारी थे, तब जौरा कस्बे के नजदीक अलापुर ग्राम पंचायत की सरपंच के घर डकैती पड़ी थी. बदमाश सरपंच के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने एवं नकदी समेट ले गए थे. संभवतः इसी मुद्दे पर रामबाबू यादव को पुलिस लाइन भेजा गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.