Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

मुरैना के युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को दी जान से मारने की धमकी, थाने पहुंचकर बोला सबसे बड़ा डॉन बनना है

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक गांव के युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन पर जान से मारने की धमकी दे दी। उत्तर प्रदेश पुलिस को जब इस धमकी की जानकारी मिली तो एसटीएफ की टीम मुरैना पहुंच गई। मंगलवार देर शाम को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम गांव पहुंची और आरोपी को तलाश किया, लेकिन आरोपी के घर पर ताला हुआ लगा हुआ था। 10 घंटे की तलाशी के बाद युवक को पकड़ लिया गया और उसने पूछताछ में बताया है कि उसे यह फोन नंबर सोशल मीडिया से मिला था।

यह मामला मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले महाराज सिंहपुर गांव का है। यहां रहने वाले 20 साल के युवक ने सोशल मीडिया से उत्तर प्रदेश सरकार के विजिलेंस विभाग का नंबर निकाल लिया और डायल कर इस विभाग के अधिकारी से फोन पर पूछा कि मेरी योगी आदित्यनाथ से बात करा दीजिए तो अधिकारी ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं, तो इस युवक ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को मारना चाहता हूं तो अधिकारियों ने कहा कि आप उन्हें क्यों मारना चाहते हैं तो युवक ने कहा कि मैं उन्हें मार कर डॉन बनना चाहता हूं।

इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों तक यह खबर पहुंच गई, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एसटीएफ की दो टीम मुरैना भेजी गईं। जानकारी के अनुसार आरोपी को एसटीएफ की टीम तलाश रही थी, इस बीच युवक सिविल लाइन थाने खुद पहुंच गया था, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.