Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

कानपुर:’कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप लगाओ और पैसे पाओ…’ 10 हजार में हुई थी डील, अखिलेश दुबे गैंग की महिला गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में वकील अखिलेश दुबे गैंग की नई साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस ने गैंग से जुड़ी एक और महिला को गिरफ्तार किया है. इस महिला ने अखिलेश दुबे गैंग के कहने पर कांग्रेस के नेता के ऊपर झूठा मुकदमा लिखवाया था. पूछताछ में महिला ने गिरोह की पूरी साजिश बयां की. महिला ने बताया कि उसने किसी पर मुकदमा नहीं कराया. उसने खुलासा किया कि लालबंगला निवासी गुड्डू गुप्ता और पप्पू स्मार्ट उसे 10 हजार रुपये ब्याज पर कर्ज दिलाने के बहाने एक अधिवक्ता के पास ले गए. यहां उससे सादे कागजों पर अंगूठा लगवाया और फोटो खींची.

रुपये दिलाने के नाम पर गुड्डू वे उसे दुबे के पास ले गया, जहां एक व्यक्ति ने ब्याज की शर्त पर पैसा देने का वादा किया. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को 65 वर्षीय गुड्डू गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में लालबंगला निवासी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने खुलासा किया, उन्होंने बताया कि 2015 और 2017 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में मुकदमे दर्ज कराए थे. इन मामलों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी बदला लेने पर उतर आए.

दर्ज कराया झूठा मुकदमा

जांच के बाद दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई, जिससे नाराज पप्पू स्मार्ट ने अपने बेटे मोहम्मद जैन कालिया, आमिर, बिच्छू, शोएब उर्फ पप्पी, फराज, रामेंद्र उर्फ गुड्डू और हर्षित यादव के साथ मिलकर दुबे के कार्यालय में कई बार बुलवाकर शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी. शुक्ला पर चकेरी निवासी अर्चना और कन्नौज की अमिता यादव के जरिए कल्याणपुर व नौबस्ता थानों में झूठे बलात्कार मुकदमे दर्ज कराए गए.

झूठा मामला दर्ज कराने वाला गिरफ्तार

शुक्ला इन महिलाओं से कभी नहीं मिले. बाद में वकील महेश गुप्ता और ओसामा आमिर ने मुकदमा खत्म करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की. डर से शुक्ला ने 1 लाख रुपये दे दिए. पुलिस ने 15 दिन पहले अमिता को कन्नौज से गिरफ्तार किया, जबकि अर्चना का बयान सोमवार को दर्ज हुए. अर्चना ने कहा कि उसे पैसे की जरूरत पर गुड्डू ने स्कूटी से जाजमऊ में स्मार्ट के पास ले जाकर धोखा दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.