Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

मुख्यमंत्री मोहन ने नासा के अंतरिक्ष मिशन में सहभागिता पर ग्रुप केप्टन शुभांशु को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) के एक्सिओम मिशन 4 के अंतर्गत अंतरिक्ष की उड़ान भरने पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप केप्टन शुभांशु शुक्ला और सम्पूर्ण टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रुप केप्टन  शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल वायुसेना बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण और गर्व का विषय है। ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला ने नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष की ओर कदम बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहली बार भारतीय वायुसेना के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अंतराष्ट्रीय निजी अंतरिक्ष मिशन में सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही यह परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में भारतविज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। यह मिशन भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती भूमिका और अंतराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा का प्रमाण है। नासा का यह मिशन भारत की वैज्ञानिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग की भावना का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि ग्रुप केप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले चुके चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं। ग्रुप केप्टन शुक्ला ने नासा के एक्सिओम मिशन 4 में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.