Logo
ब्रेकिंग
The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स...
Header Ad

मालिक ने डॉगी का बनाया आधार कार्ड, तस्वीरें सोशल मीडियो पर वायरल, यूजर बोले- टॉमी भैया तो…

0

भारत में आधार कार्ड हर किसी को बनाना जरूरी, मगर क्या आपने कभी किसी डॉगी का आधार कार्ड देखा है? जी हां, ये सच है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐसा सच में देखने को मिला. एक डॉग ओनर ने अपने पालतू कुत्ते का आधार कार्ड बनवाया. इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं.

खास बात यह है कि आधार कार्ड में बाकायदा कुत्ते का फोटो ,उसकी जन्मतिथि के साथ उसका नाम और पिता का नाम भी लिखा गया है. वहीं कुत्ते का पता भी लिखा हुआ है. यह अजब गजब मामला डबरा के सिमरिया ताल का है. आधार कार्ड में कुत्ते का नाम टोमी जैसवाल, पिता का नाम कैलाश जैसवाल, वार्ड नंबर एक सिमरिया ताल ग्वालियर मध्य प्रदेश लिखा है.

आधार कार्ड में डॉगी की जन्म तिथि भी 25/12/2010 लिखी हुई है. तो वहीं आधार कार्ड का नंबर भी 070001051580 डाला गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कुत्ते का आधार कार्ड वायरल होने से शहर में अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी देखने को मिल रही हैं.

क्या होगा आधार कार्ड बनाने वालों पर एक्शन?

मामले में सबसे बड़ी बात है कि यह आधार कार्ड आखिरकार कैसे बन गया? क्या यह सही है या नहीं यह तो जांच का विषय है, लेकिन इस तरह से आधार कार्ड बनाने वालों का आखिर उद्देश्य क्या है. अब देखना होगा कि कुत्ते का आधार कार्ड वायरल होने के बाद आखिर प्रशासन आधार कार्ड बनाने वालों पर क्या कार्रवाई करेगा.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

उधर तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर भी प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा- टॉमी भैया तो छा गए, गजब है. दूसरे ने लिखा- डॉगी के भाई-बहन कहां हैं? तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा तो बस एमपी में ही हो सकता है. अन्य यूजर ने लिखा- डॉगी भी सोच रहा होगा कि ऐसा मालिक भगवान सबको दे. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- जिसने भी ये कार्ड बनाया है, उसके खिलाफ एक्शन तो होना ही चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.