Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मणिपुर मुठभेड़ में बस्तर का जवान शहीद, गृह ग्राम में पार्थिव शरीर को दी जायेगी अंतिम सलामी

0

बस्तर: मणिपुर में उग्रवादियों से हुए मुठभेड़ में बस्तर के रहने वाले जवान रंजीत कश्यप शहीद हो गए. बस्तर जिले के बालेंगा गांव के रहने वाले रंजीत कश्यप ने साल 2016 में असम राइफल्स में अपनी नौकरी शुरू की थी. कुछ ही दिनों पहले रंजीत कश्यप अपनी छुट्टियों में गांव बालेगा आए थे और परिवार के साथ समय बिताया था. रंजीत अपने परिवार का इकलौता बेटा था. रंजीत की मौत से न केवल उसके बूढ़े माता पिता का सहारा खत्म हो गया बल्कि उसकी तीन बच्चियों के सिर से पिता का साया भी उठ गया. गांव से असम राइफल्स में नौकरी करने वाला रंजीत अकेला युवक था. अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने देश सेवा की भावना से यह नौकरी ज्वाइन की थी.

बस्तर का जवान मणिपुर में शहीद: गौरतलब है कि मणिपुर के विष्णुपुर जिले के नंबोल सबल लिकाई इलाके में उग्रवादियों द्वारा असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर अचानक गोलीबारी कर दी गई. इस गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए. जबकि तीन अन्य घायल हुए थे. इस हमले में रंजीत घटना स्थल पर ही शहीद हो गए. बीते रविवार को ही शहीद रंजीत अपने परिवार के साथ छुट्टी मना कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे. रंजीत की एक बहन भी है जिसकी शादी बीएसएफ के जवान से हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद से गांव में मातम का माहौल है.

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है. इसमें छत्तीसगढ़ के वीर सपूत राइफलमैन जीडी कशव सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. मैं शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा करता हूँ. उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के पथ पर और दृढ़ संकल्पित करता है: विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री

बस्तर आईजी ने किया शहादत को नमन: बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि मणिपुर राज्य की घटना में बस्तर जिले के बालेंगा का जवान शहीद हो गया. उनकी शहादत को नमन करते हैं. शहीद रंजीत कश्यप के परिवार से प्रशासन व पुलिस संपर्क में है. जैसे ही पार्थिव देव गृह ग्राम पहुंचेगा. वैसे ही अंतिम सलामी व अंतिम संस्कार की प्रकिया की जाएगी. इस दुःख की घड़ी में शासन, प्रशासन व समाज परिवार के साथ खड़ा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.