Logo
ब्रेकिंग
UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं...
Header Ad

मंदिर उत्सव के दौरान राजनीतिक गीतों और प्रदर्शन पर केरल HC नाराज, कोर्ट ने दी ये हिदायत

केरल हाई कोर्ट ने आज मंगलवार को कोल्लम जिले में हाल ही में आयोजित एक मंदिर उत्सव में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के झंडे फहराने और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-एम (CPM) का महिमामंडन करने वाले गीतों के प्रदर्शन पर अपनी नाराजगी जताई, साथ ही यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. कोर्ट ने अब 27 मार्च को मामले को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया.

जस्टिस अनिल के नरेंद्रन और जस्टिस मुरली कृष्ण एस की बेंच ने त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) और कडक्कल मंदिर की सलाहकार समिति को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर उनकी राय पूछा. बेंच ने मौखिक रूप से यह भी कहा कि मंदिर उत्सवों के लिए भक्तों से एकत्र किए गए धन को इस तरह के आयोजनों पर खर्च नहीं किया जाना चाहिए.

‘भक्तों की भावनाओं को पहुंची ठेस’

बेंच की ओर से यह निर्देश और टिप्पणियां एडवोकेट विष्णु सुनील पंथलम की याचिका पर आई है, जिन्होंने दावा किया कि राजनीतिक गीतों (Political Songs) का प्रदर्शन और बैकग्राउंड में पार्टी के झंडे फहराना “इस अवसर के लिए पूरी तरह अनुचित था और इससे भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.”

एडवोकेट जोमी के जोस के जरिए दाखिल याचिका में कहा गया है, “यह घटना एक धार्मिक आयोजन में अनुचित और परेशान करने वाली घुसपैठ है.”

TDB ने दिए जांच के आदेश

टीडीबी की ओर से एडवोकेट जी बीजू ने बेंच को बताया कि बोर्ड ने पहले ही घटना की सतर्कता जांच के आदेश दे दिए हैं और कडक्कल मंदिर की सलाहकार समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस पर कोर्ट ने बोर्ड को घटना के संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही मामले को 27 मार्च को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया.

इससे पहले 10 मार्च को कडक्कल मंदिर उत्सव के दौरान, गायक अलोशी एडम्स ने कुछ क्रांतिकारी गीत गाए, जिनमें से एक दिवंगत सीपीएम सदस्य पुथुकुडी पुष्पन के बारे में था, जो 1994 के कुथुपरम्बा पुलिस फायरिंग की घटना में बच गए थे, जिसने केरल को हिलाकर रख दिया था.

साथ ही गीतों के प्रदर्शन के दौरान, डीवाईएफआई और सीपीआएम के झंडे और प्रतीक बैकग्राउंड में दिखाए गए थे. मामले के तूल पकड़ने पर कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ और टीडीबी की ओर से कड़ी आलोचना की गई और सतर्कता जांच के आदेश दिए गए. गायक एडम्स ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने यह गाना नहीं चुना था, बल्कि दर्शकों के अनुरोध पर इसे गाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.