Logo
ब्रेकिंग
Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी...
Header Ad

भोपाल में सुबह सुबह पुलिस महकमें में हड़कंप, तीन बड़े स्कूलों और फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की मिली धमकी

भोपाल: राजधानी भोपाल में सोमवार को पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब उसको जानकारी लगी कि कुछ असामाजिक तत्व शहर के तीन स्कूल और फॉरेंसिक लैब को धमाके से उड़ाने वाले हैं। इसको लेकर इन संस्थानों को बक़ायदा मेल किया गया है। मेल की ख़ास बात यह थी कि यह मेल पाकिस्तान की आईएसआईएस की मेल आईडी से आया था। मेल की जानकारी लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में स्कूल और लैब को ख़ाली करवाकर तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी के बाद मेल फर्जी निकला। मेल जब तक आया तब तक स्कूलों से बच्चे जा चुके थे सिर्फ स्टॉफ मौजद था।

जिन स्कूल को मेल किया गया था उनमें मैदा मिल स्थित केंद्रीय विधालय, टीटी नगर का सेंट मेरी और गांधीनगर का पोद्दार स्कूल शामिल है। साथ ही खजूरी स्थित नेशनल फॉरेंसिक लैब को भी इसी तरह का मेल आया था। मेल में लिखा था कि दोपहर 2:45 मिनट पर भोपाल की फॉरेंसिक लैब और तीनों स्कूल में सीरियल बलास्ट होंगे बच्चों को बचा सको तो बचा लो। पाकिस्तान के आईएसआईएस के नाम से आए मेल को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया और जांच में जुट गई। पुलिस ने फॉरेंसिक लैब और तीनों स्कूल को खाली करवाकर बम स्क्वायड से चेक करवाया और जब किसी भी संस्थान में बम नहीं मिला तो राहत की सांस ली। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में झूठे ई मेल के माध्यम से दहशत फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी साहायता के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.