Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

इंदौर में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

इंदौर। बुधवार को दिन में इंदौर शहर के पूर्वी हिस्से पर मेघ मेहरबान रहे। दोपहर दो बजे बाद रीगल, विजयनगर, पलासिया क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर दोपहर सवा दो से सवा तीन बजे तक एक घंटे में 15 मिमी वर्षा दर्ज हुई। शाम सवा छह से साढ़े आठ बजे पांच मिमी वर्षा हुई। हालांकि दोपहर में एयरपोर्ट क्षेत्र में कम वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक पांच मिमी वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को इंदौर के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पूर्व मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवात सक्रिय है।

27 जून के बाद बारिश में आएगी कमी

वहीं अरब सागर से एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मप्र की ओर जा रही है। ऐसे में अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में अभी मध्यम से भारी वर्षा की स्थितियां दिखाई दे रही हैं। गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी पर रोक लगेगी। ऐसे में 27 जून को शहर में मध्यम बारिश होगी और इसके बाद बारिश में कमी आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.