Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा टकराव! पाकिस्तान के 10 शहर भारत के निशाने पर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है और दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों का सफाया करने के लिए तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है, और सब कुछ सेना को तय करने के लिए कह दिया है। लेकिन इस सबके बीच दोनों देशों के बीच परमाणु हमले का खतरा भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर यदि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होता है तो इसके परिणाम काफी भय़ंकर होंगे। लोगों का मानना है कि अगर पाकिस्तान कोई ऐसा कदम उठाता है तो भारत भी उसके 10 शहर लाहौर, इस्लामाबाद, हैदराबाद, गुजरांवाला, मुल्तान,करांची, फैसलाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और क्वेटा पर बम गिरा सकता है।

बता दें कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा जिस तरह से पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई, उसके बाद लोगों के मन में गुस्सा है। हमले में करीब 26 हिंदुओं की हत्याएं की गईं, जिसके बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। केंद्र सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। भारत ने गत दिनों बड़ा फैसला लेते हुए सिंधु जल संधि रद्द कर दी है, जिसे पाकिस्तान ने एक तरह से युद्ध का ऐलान कहा है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है और परमाणु हथियारों का उपयोग होता है तो इसके परिणाम विनाशकारी होंगे। लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति है और दोनों देशों की तरफ से युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.