Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा, माहौल तनावपूर्ण

कपूरथला : शहर के सिविल अस्पताल में जबरदस्त  हंगामा देखने को मिला। इस दौरान 2 पक्षो ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 2 पक्षों के बीच झड़प हुई है, जहां पर घरेलू विवाद के चलते 2 महिलाएं कांति और काजल का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अस्पताल में  पीसीआर और सिटी थाना पुलिस पहुंची, जिसमें माहौल को शान्त करवाकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं नामदेव कॉलोनी में रहती हैं। गत रात झगड़े में दोनों गंभीर घायल हो गई, जिन्हें परिवार वाले इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। इसी बीच इमरजेंसी वार्ड में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौक पर मौजूद डाक्टरों ने तुरन्त पुलिस को इस संबंधी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शान्त करवाया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। वहीं मौके पर मौजूद डाक्टरों का कहना है कि सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा गार्ड नहीं होने के चलते ऐसी घटना घटी है। पहले भी ऐसी कई समस्याएं आती रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.