Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बैलगाड़ी को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक बैलगाड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार मां-बेटी की मौत हो गई। अमायन थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि दानीपुरा गांव के पास एक बैलगाड़ी में कल देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिले के मौ कस्बे के कुछ निवासी अपनी बैलगाड़ी से दतिया जिले के रुहेरा गांव से वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। अमायन थाना प्रभारी वैभव सिंह तोमर ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला रेखा (40) और उसकी बच्ची नंदिनी (13) ने दम तोड़ दिया। दोनों के शवों का आज अंतिम परीक्षण कराकर परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.