Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बैतूल की कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, तीन लोगों की गई जान

बैतूल। घोड़ाडोंगरी तहसील के कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में तीन कोयला कर्मियों की चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने शोक जताया है। वहीं जिला प्रशासन और कोयला खदान के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। खदान सूत्र बताते हैं कि 14 मीटर की कोयला चट्टान को काटकर कंटीन्यूअस माइनर निकली ही थी कि निरीक्षण करने अंडर मैनेजर गोविंद कसोरिया, माइनिंग सरदार रामदेव पंडोल और ओवरमैन रामप्रसाद चौहान रूप का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

इसी दौरान 8 मीटर लंबी, 6 मीटर चौड़ी और 1 फीट मोटी पत्थर की चट्टान गिर गई। जिसके नीचे दबने से अंडर मैनेजर, माइनिंग सरदार और ओवरमैन की मौत हो गई। खदान में हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कोयला खदान रेस्क्यू की तीन टीम, एसडीआरएफ पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चट्टान के नीचे दबे कोयला कर्मियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में से दो स्थानीय निवासी हैं और तीसरा कर्मचारी छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला था। तत्काल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.