
पूरे देश में एक बार फिर कोविड-19 का संकट मंडरा रहा है. इसी के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक आयु के) और गर्भवती महिलाओं को सख्ती से घर के अंदर रहने की सलाह दी है.
साथ ही संक्रमण न फैले और जिन हालातों का देश ने पहले सामना किया था वो फिर से पैदा न हो जाए इसी के चलते सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि प्रार्थना सभा, सामाजिक समारोह, पार्टियां, समारोह वगैरह जैसे सभी सामूहिक समारोहों को रोकें. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर सभी लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.