Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

बिजनौर: सनकी रिटायर्ड इंजीनियर ने कुत्ते पर बरसा दी गोलियां, मौत; घटना CCTV में कैद

यूपी के बिजनौर के नजीबाबाद कस्बे की सावित्री इन्क्लेव कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड एसडीओ राजवीर सिंह ने दबंगई दिखाते हुऐ क़ॉलोनी वासियों के पालतू कुत्ते पर अपने लाइंसेसी रिवाल्वर से एक के बाद एक पांच गोलियां बरसा दीं. इससे कुत्ते की मौत हो गयी. पीडब्लुडी के रिटायर्ड इंजीनियर द्वारा कुत्ते को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

इंजीनियर की दबंगई से परेशान कालोनी के निवासियों ने नजीबाबाद पुलिस को बुला लिया. कालोनी के निवासियों का कहना है कि रिटायर इंजीनियर राजवीर सिंह ने अभी कुछ महीने पहले ही सावित्री इन्क्लेव कालोनी में एक करोड़ की कोठी खरीदी है. अब वह अपनी दबंगई दिखाकर कालोनी के निवासियों पर रौब जमाना चाहता है. यह रिटायर्ड इंजीनियर अपनी अमीरी के घमंड में चूर रहता है.

कुत्ते को बनाया अपनी सनक का शिकार

कालोनी के निवासियों का कहना है कि अक्सर राजवीर सिंह बे मतलब कालोनी में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को पकड़कर गाली गलौज करने लगता है. ठेले पर सामान बेचने वालों, फेर वालों, सब्जी, फल बेचने आने वालों को बेवजह धमकाता है. इससे पहले भी इंजीनियर राजवीर सिंह हॉकी स्टिक से कालोनी के एक और कुत्ते की टांग और रीढ़ की हड्डी तोड़ चुका है, जिससे इस बदमिजाज इंजीनियर के हौसले बुलंद हो चुके हैं. यही नहीं आए दिन शराब पीकर राजवीर सिंह कालोनी मे रहने वाले लोगों को रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देता रहता है. शुक्रवार शाम उसने कालोनी के पालतू कुत्ते को अपनी सनक का शिकार बना लिया.

बेवजह मार दी गोलियां

कालोनी के निवासियों का कहना है कि हम कई परिवार मिलकर कुत्ते की देखभाल करते थे. उसका नाम मोगली रख रखा था. स्थानीय निवासियों के अनुसार, मोगली बेहद वफादार और सीधा कुत्ता था, लेकिन इंजीनियर राजवीर सिंह ने बेवजह सीधे साधे कुत्ते की पांच गोलियां मारकर जान ले ली. गोली मारने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इसके बाद सावित्री इन्क्लेव कालोनी के लोगों ने नजीबाबाद थाने पहुंच कर लिखित शिकायती पत्र देकर राजवीर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने मामले में क्या कहा?

वहीं नजीबाबाद पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजवीर सिंह को हिरासत में लेकर उसके रिवाल्वर की जांच की जा रही है. अगर रिवाल्वर लाइसेंसी निकलती है, तो एसएसपी बिजनौर के माध्यम से डीएम बिजनौर को लाइसेंस निरस्त कराने का अनुरोध पत्र लिखा जाएगा. इसके साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत राजवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा. कुत्ते का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

आरोपी राजवीर सिंह का कहना है कि कुत्ता उसके पोर्च में आकर बैठ जाता था और भौंकता था, जिससे छुटकारा पाने का यही एक तरीका उसकी समझ में आया और उसने उसे मार दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.