Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Seva Mitra
Header Ad

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बुझा दिया पूरा परिवार, खंडवा गांव में एक साथ उठीं चार अर्थियां, हर आंख हुई नम

0

खंडवा।: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुए बस हादसे में खत्म हो चुका एक पूरा परिवार खंडवा के गौल सैलानी गांव का रहने वाला था। दंपती और दोनों बेटों के शव गुरूवार देर शाम को उनके गांव पहुंचे। यहां एंबुलेंस से शवों को उतारते ही घर की चौखट तक ले गए और अंतिम दर्शन के बाद उन्हें अर्थियों पर रखा। एक साथ चारों अर्थियां उठी तो देख हर कोई सहम गया। गांव की खामोशी चीत्कार में बदल गई। परिवार के कई लोग सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। कावेरी नदी के किनारे बने श्मशान घाट पर दोनों बेटों के शवों को माता-पिता के बीच रखकर अंतिम संस्कार हुआ। आपको बता दें, घटना बुधवार देर रात इंदौर में उज्जैन रोड पर रिंगनोदिया के पास हुई थी।

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में महेंद्र सोलंकी (उम्र 45 वर्ष), उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी (उम्र 40 वर्ष), दोनों बेटे जिगर सोलंकी (उम्र 16 वर्ष) और तेजस सोलंकी (उम्र 12 वर्ष) की मौत हो गई थी। मृतक महेंद्र सोलंकी के काका का परिवार भोपाल में रहता है। मंगलवार को उनकी काकी का निधन हो गया था। बुधवार को भोपाल में काकी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।

जिसके लिए महेंद्र सोलंकी पत्नी जयश्री को लेकर इंदौर में ही रहने वाले बड़े भाई बाबूसिंह के घर गए और वहां से कार लेकर भोपाल गए थे। दोनों बेटे बड़े भाई के घर रूके हुए थे। वे भोपाल से इंदौर लौटे और भाई के घर से बच्चों को लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.