Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

BJP नेता ने महिला पुलिसकर्मी को जबरन गाड़ी में बैठाया, अश्लील हरकत कर कहा I like u, केस दर्ज

0

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि भाजपा नेता अजय यादव ने उसका पीछा किया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया। इस दौरान उसने महिला का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की और कहा कि वह उसे पसंद करता है। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

SC/ST एक्ट और BNS की धाराओं में केस
कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय यादव के खिलाफ SC/ST एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के विरोध में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने जांच शुरू की..
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ और धमकी का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.