Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

बाहर से लोग अराजकता फैलाने आए थे… मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाहर से लोग अराजकता फैलाने आए थे. पुलिस को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी तस्वीरें यह कहकर साझा की जा रही हैं कि यह घटना बंगाल में हुई है. मगर ऐसा नहीं है. हमें असली स्रोत को पहचानना होगा.

ममता ने कहा कि अगर हम स्रोत की पहचान नहीं करेंगे और ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देंगे, तो इससे केवल उकसावे की स्थिति बनेगी और बॉर्डर पर शांति भंग होगी. इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को हो रहा है इसलिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर शांति बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि सिर्फ प्रशासन ही काम करेगा. हमें भी अपनी भूमिका निभानी होगी. डीएम और एसपी को अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया के बारे में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की उकसावे की स्थिति पैदा हो सकती है.

सीमावर्ती इलाका बहुत संवेदनशील

ममता ने कहा कि सीमावर्ती इलाका बहुत संवेदनशील हैं. कुछ दिन पहले सीतलकुची से एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. वह किसान था और अपनी जमीन पर खेती कर रहा था. उसका कोई दोष नहीं था.

उन्होंने कहा कि जब मुझे खबर मिली तो हमने तुरंत कार्रवाई की, उसकी जमानत कराई और उसे वापस लाया. सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसी चीजें चल रही हैं. सभी को सतर्क रहना चाहिए. सीमा पर बीएसएफ है, इसका मतलब यह नहीं है कि आईसी और ओसी आंखें मूंद लेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.