Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

बाढ़ पीड़ितों के लिए Akshay Kumar ने दिए करोड़ों!

0

पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ की चपेट में पंजाब के कई गांव आ गए हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण लोगों को राहत और बचाव कार्यों की सख्त जरूरत है। इस दौरान प्रशासन जरूरी मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में पंजाबी गायक, बॉलीवुड हस्तियां, खिलाड़ी और जानी-मानी हस्तियां भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभिनेता ने कोई पोस्ट सांझा किया है। वायरल हो रही इस सूचना की पंजाब केसरी कोई पुष्टि नहीं करता। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आपको बता दें कि, पंजाब में आई बाढ़ ने 23 जिलों के 3.84 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और इस दौरान जान-माल, कृषि और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.