
बाइक खरीदने के बाद सीनियर्स की रैंगिग… ‘टॉर्चर’ से टूट गया था शिवांश, NSCB मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत बनी पहेली
मध्य प्रदेश के जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र शिवांश गुप्ता की संदिग्ध मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यह मामला अब केवल आत्महत्या बनाम हत्या का नहीं रहा, बल्कि इससे जुड़े कई गंभीर सवाल मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था, सीनियर-जूनियर के रिश्ते और रैगिंग की संस्कृति पर भी उठ रहे हैं.
परिजन का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी गहरी साजिश का नतीजा है और पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.