Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बड़ी खबर : इस तारीख तक International Airport बंद

अमृतसर: भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए निर्णायक युद्ध के बीच पैदा हुए हालात को देखते हुए अमृतसर स्थित अंतरराष्ट्रीय श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार ने आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया हुआ है। इसके तहत कल देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। इसके बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज लगभग सब कुछ बंद रहा और 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्रियों को यह जानकारी मैसेज और कॉल के जरिए दे दी गई है। अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की है। आपको बता दें कि, इससे पहले अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चंडीगढ़ एयरपोर्ट आज दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिए गए थे।

उधर इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी यात्री एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले एयरलाइन से संपर्क करके अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि करें।  बता दें भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इन हमलों में आतंकवादियों के बड़ी संख्या में माने जाने की खबर है। हालांकि कितने आतंकी ढेर हुए हैं। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आतंवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले हुए थे, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, तब इसकी जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.