Logo
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...
Header Ad

8 साल पहले गायब हुआ ‘रीलबाज’ पति गिरफ्तार, पत्नी को छोड़ दूसरी दुल्हन संग बसा ली थी नई दुनिया, ऐसे हुआ था भंडाफोड़

0

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 8 साल पहले लापता हुए पति को जब पत्नी ने अचानक इंस्टाग्राम पर देखा तो उसने पति को ढूंढ़ना शुरू किया. अब पुलिस ने इस लापता पति को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, उसके परिजन ने पत्नी और मायके वालों पर पति की हत्या कर शव छिपाने की शिकायत दर्ज कराई थी. तब से पत्नी तंगहाली की जिंदगी जी रही थी. फिर एक दिन जब पत्नी ने इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला के साथ अपने पति को देखा तो पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

हरदोई के आटामऊ की रहने वाले जितेंद्र ने शीलू नाम की लड़की से साल 2017 में शादी की थी. शीलू के गर्भवती होने के बाद पति जितेंद्र अचानक लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो जितेंद्र के घर वालों ने शीलू और उसके मायके वालों पर जितेंद्र का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था. इसके बाद शीलू अपने मायके में रहने लगी थी.

रील में देखकर पति के खिलाफ की शिकायत

शीलू ने बताया कि अब उसका बच्चा भी धीरे-धीरे बड़ा होने लगा है. एक दिन वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी. तभी एक वीडियो में दूसरी औरत के साथ उसका पति दिखाई दिया. कई लोगों से पहचान करने के बाद पति पर धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए दूसरी शादी करने को लेकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शीलू ने पुलिस से कहा कि उस व्यक्ति ने मेरे साथ धोखा करते हुए दूसरी महिला से लुधियाना में शादी कर ली.

8 साल से लापता पति को हिरासत में लिया

हरदोई के संडीला सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पत्नी शीलू ने प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि उसके पति ने धोखाधड़ी करते हुए दूसरी शादी की है और वह 8 साल से लुधियाना में रह रहा है. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी कुछ खबरें सामने आई थीं. सभी को संज्ञान में लेकर पहचान करते हुए यह पाया गया कि रील में दिखा शख्स शीलू का लापता पति ही है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. अब उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करके लुधियाना में रील बनाने वाले आरोपी पति की चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.