Logo
ब्रेकिंग
हाईवे पर अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार बैतूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज...
Header Ad

फैक्टरी में गैस रिसाव से एक की मौत, कई घायल

बरनाला  : जिला बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना में आज सुबह एक निजी फैक्टरी में गैस रिसाव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए डी.एस.पी. सिटी बरनाला सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि गांव फतेहगढ़ छन्ना में एक निजी फैक्टरी में एच2एस गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में कंपनी के चार कर्मचारी प्रभावित हुए।

उन्होंने बताया कि इनमें से अनमोल छिंपा, जो कि फूलका जिला हरियाणा का निवासी था, की मौत हो गई। बाकी 3 कर्मचारी जिनके नाम युगम खन्ना निवासी हिसार, विकास शर्मा निवासी मौजगढ़ खुड़ियां जिला फाजिल्का और लवप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना हैं, बेहोश हो गए।

डी.एस.पी. बैंस ने बताया कि बेहोश हुए तीनों कर्मचारियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस घटना की जांच जारी है और गैस रिसाव होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.