Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पोप के देहांत पर मध्यप्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक

भोपाल: कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के देहांत पर मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसे लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की ओर से सभी संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत राज्य में 22 और 23 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। पोप के अंतिम संस्कार के दिन भी राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक की इस अवधि में राज्य में सभी भवनों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.