Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

खेत से मूंगफली खाई तो हुआ विवाद, रिश्तेदार ने बाप-बेटे पर चढ़ा दी बोलेरो, तड़प-तड़प कर दोनों की मौत

0

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तिवरागुड़ी गांव में मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे त्रिवेणी रवि और उनके बड़े बेटे राजा बाबू की मौके पर मौत हो गई। परिवार का छोटा बेटा करण रवि (16) गंभीर रूप से घायल हुआ है और जिला अस्पताल में भर्ती है।

झगड़े की शुरुआत
दो रिश्तेदारों के पास-पास खेत थे, जहां दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी। त्रिवेणी रवि का बेटा करण अपने खेत में मूंगफली खा रहा था, तब नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटे आए और करण पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आए पिता त्रिवेणी और भाई राजा बाबू पर भी हमला किया गया।

थाने में भी विवाद
पीड़ित परिवार ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही। इसके बाद नर्मदा सोनवानी के बड़े बेटे ओमप्रकाश और अन्य ने रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे त्रिवेणी और उनके बेटों को बोलेरो से कुचल दिया। परिवार को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने त्रिवेणी और राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.