Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पोते को छोड़ने जाती महिला को करते थे अश्लील कमैंट्स, जब किया विरोध तो बीच सड़क…

0

लुधियाना: हैबोवाल के बल्लो के रोड पर अश्लील कमैंट्स करने से मना करने गुस्साए दंपत्ति ने महिला से मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और र्दुव्यवहार किया। हमले के दौरान जख्मी हुई महिला ने थाना हैबोवाल की पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने जांच के बाद महिला के बयान पर नेता जी पार्क के रहने वाले गुरदित्त व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उक्त आरोपी गुरदित्त उर्फ के.जी सिंह उनके पड़ोस में रहता है और बिजली की दुकान करता है। जब वह हर रोज अपने पोते को स्कूल वैन छोड़ने के लिए जाती है और उसकी दुकान के आगे से निकलती है तो उक्त आरोपी उसको अश्लील कमैंट करता है। उसे कई बार ऐसा न करने के लिए मना किया गया है।

15 सितम्बर को जब वह अपने पौत्रे को स्कूल वैन से लेने के लिए गई तो उक्त आरोपी ने उसे फिर अश्लील कमैंट किया। उसने इस बात का विरोध जताया तो उक्त आरोपी ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई और उसकी पत्नी ने उसे गले से पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए और आरोपी ने उसे गलत ढंग से पकड़ कर र्दुव्यवहार करना शुरू कर दिया। जब शोर सुन कर आस पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से चले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.