Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

पत्नी और साले को मारी गोली, युवक की मौत बहन को ससुराल छोड़ने आया था भाई, जीजा ने की फायरिंग..

डबरा। भितरवार के ग्राम सहारन में गुरुवार की रात्रि पति ने अपनी पत्नी और साले को घरेलू विवाद के चलते गोली मार दी। हादसे में साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जहां उसका इलाज जारी है, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी जितेंद्र नगाइच,थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौड़, तत्काल गांव पहुंचे पर तब तक आरोपी पक्ष घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था।

आपको बता दें की भितरवार के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले मंजीत सिंह ने 4 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री दलजीत कौर का विवाह विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से ग्राम सहारन में किया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहे थे और वह कुछ दिन से अपने मायके भितरवार में निवास कर रही थी। गुरुवार की रात्रि दलजीत अपने भाई ओंकार के साथ अपनी ससुराल पहुंची। जहां पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की विक्रम ने बंदूक से दोनों को गोली मार दी।

गोली से ओंकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तो दलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल परिजन ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे यहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए पर तब तक आरोपी पक्ष घर से भाग चुका था पुलिस को घर पर ताला लगा हुआ मिला, मृतका का 4 साल पहले विवाह हुआ था और उसके कोई संतान नहीं थी रात्रि में विवाद किस बात को लेकर विवाद हो गया, अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। गोली लाइसेंसी बंदूक से मारी गई है या फिर अवैध हथियार से इस मामले की भी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.