Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में आज छोड़ा जाएगा पानी, नंगल डैम पहुंचेंगे CM Mann

 पंजाब व हरियाणा के बीच चल रहे पानी के विवाद के बीच एक अहम खबर सामने आई। आज भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) पंजाब सहित हरियाणा और राजस्थान को पानी छोड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान BBMB तीनों राज्यों में नए सर्किल में पानी छोड़ेगा। ये फैसला 15 मई को हुई बैठक के दौरान तय किए गए मापदंडों के अनुसार लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान BBMB द्वारा पंजाब को करीब 17 हजार क्यूसेक, हरियाणा को 10 हजार 300 क्यूसेक और राजस्थान को 12 हजार 400 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा और ये प्रक्रिया आज 21 मई से शुरू होकर 31 मई तक समाप्त होगी। वहीं आप को बता दें कि, नंगल डैम पर पानी को बचाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल होने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचेगे।

मिली जानकारी के अनुसार आज सीएम मान के नंगल डैम पर पहुंचने से पहले ही BBMB के अधिकारी सुबह 9 बजे वहां पहुंच गए। इसके साथ ही तीनों राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से पानी छोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। आपको बता दें कि 15 मई को BBMB मुख्यालय में बैठक के दौरान तीनों राज्यों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पानी छोड़ने का फैसला लिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.