Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब में 5 दोस्तों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, कार के अंदर ही फंस गई लाशे…

0

करतारपुर: करतारपुर-दयालपुर जी.टी. रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर की ओर जा रहा सरियों से भरा 16-टायर ट्रक अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही Baleno कार से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में लदी लोहे की सरिया कार के अंदर जा घुसी, जिससे आगे की सीट पर बैठे दो युवकों चांद (22) और निखिल  की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे शुभम, अमरीक सिंह उर्फ कोहली और रुद्र महाजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चांद के पिता अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपने दोस्तों निखिल, शुभम, अमरीक और रुद्र के साथ जालंधर के वाल्मीकि चौक स्थित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में करतारपुर के पास ट्रक (नंबर PB-13-V-7311) के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे। चांद और निखिल के शरीर में लोहे की सरिया आर-पार हो चुकी थी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक मंडी गोबिंदगढ़ से अमृतसर की ओर जा रहा था, जिसे मनजीत सिंह नामक चालक चला रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.