Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पंजाब में सीजन की पहली धुंध ने बढ़ाई ठंडक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0

चंडीगढ़: पंजाब में शनिवार को इस सर्दी सीजन की पहली घनी धुंध ने रोपड़, नवांशहर और अन्य इलाकों को अपने घने आवरण में लपेट लिया। नवांशहर के राहों में सुबह करीब 6 बजे तक दृश्यता (विजिबिलिटी) लगभग शून्य हो गई, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अबोहर और आसपास के क्षेत्र भी धुंध से घिरे रहे। इस कारण तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई है।

होशियारपुर, गुरदासपुर समेत कई जिलों के नदी किनारे बसे इलाकों में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान लगाया है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है।

मौसम विभाग ने सख्त सलाह दी है कि गरज-चमक, तेज हवा या ओलावृष्टि की स्थिति में घरों से बाहर न निकलें। साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की भी चेतावनी दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.