Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

पंजाब में बड़ी घटना! सिविल अस्पताल में भिड़े नशेड़ी, हुई फायरिंग

लोहियाँ खास   : जालंधर देहात के थाना लोहियां खास के अंतर्गत आते सिविल अस्पताल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के दौरान लोहियां के सिविल अस्पताल में नशीली गोलियां लेने आए युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह उर्फ तेज़ी पुत्र गोविंद सिंह, निवासी बाड़ा जगीर, और गुरतेज सिंह पुत्र अनुप सिंह, निवासी लोहीयाँ खास – दोनों व्यक्ति सुबह सिविल अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली नशे की दवाई लेने आए थे। वहां कुलवंत सिंह ने गुरतेज सिंह को कहा कि “तू लड़कियों को छेड़ता है”, जिससे दोनों में आपसी रंजिश बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद गुरतेज सिंह अपने घर से हथियार लेकर आया और कुलवंत सिंह को डराने-धमकाने लगा। उसने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी बांह में लगी बताई जा रही है। इसके बाद कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर गुरतेज सिंह से हथियार छीनकर उसी की राइफल से उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने  लोहियां खास के मुखी लाभ सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में गोलियां लेने आए दो व्यक्तियों कुलवंत सिंह तेज़ी और गुरुतेज सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुरुतेज सिंह ने अपने 12 बोर हथियार से कुलवंत सिंह तेज़ी पर गोली चला दी। तेज़ी की बाईं बाजू पर कोहनी के पास गोली लगी।

इस दौरान तेज़ी और मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने गुरुतेज सिंह का हथियार छीन लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहियां खास के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने पर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर जालंधर के लिए रेफ़र कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने के मुखी लोहियां खास लाभ सिंह ने दोनों पक्षों के वारसों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.