Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पंजाब में जोरदार बम धमाका, सेना और पुलिस मौके पर, लोगों में खौफ

गुरदासपुर: गुरदासपुर-तिबड़ी रोड़ पर गांव पंधेर के पास आसमान पर रात लगभग 1-30 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिससे सारा इलाका दहल उठा। लोगों में बेशक खौफ पाया जा रहा है,परंतु हौंसले बुलंद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित बम निरोधक दस्ते के पर पंहुचे और बम के अवशेषों की जांच कर रहे हैं।

आसमान पर फटे बम के अवशेष लगभग 2 एकड़ भूमि में बिखरे पड़े थे तथा पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से घेर रखा है। इस संबंधी कोई भी अधिकारी अभी कुछ कहने के लिए तैयार नही है,क्योंकि यह पता नही चल रहा है कि यह बम कैसे फटा,कहां से आया तथा किसने इसे फैंका है। लोगों ने बताया कि जब रात लगभग 1-30 बजे यह धमाका हुआ तो आसमान पर किसी तरह की जहाज आदि की आवाज सुनाई नही दी। रात को लोग सहमे रहे तथा सुबह पता चला कि खेतों में बम के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।

क्या कहना है जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य का:-
इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य से जब बात की गई तो उन्होने कहा कि मैं स्वंय मौके पर होकर आया हूं तथा इस संबंधी हर स्तर पर जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि अभी कुछ कहना मुश्किल है। उन्होने कहा कि लोगों को किसी भी तरह से भयभीत होने की जरूरत नही है। पुलिस लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए बचनबद्व है। उन्होने मीडिया से भी कहा कि वह निर्धारित गाईडलाईन की पालना जरूर करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.