Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में एक और परिवार से विदेश भेजने के नाम पर ठगी, Agents ने कही ये बात

विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है, जहां दो ट्रैवल एजेंटों पर एक दंपत्ति को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है, जबकि ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि उन्होंने दंपती को वर्क परमिट पर इंग्लैंड भेजा था। यह परिवार अभी भी इंग्लैंड में रह रहा है और काम कर रहा है, लेकिन उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि एजेंट ने उनकी बहू और बेटे से तीन साल का वर्क परमिट और इंग्लैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये ले लिए, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि जिस कंपनी में उनकी बहू को नौकरी दिलाई गई थी, उसका कोई ऑफिस ही नहीं है। शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह के अनुसार जब एजेंट से पूछा गया तो उसने बताया कि 22 लाख में सिर्फ इंग्लैंड भेजने की बात हुई थी। पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा और बहू एक परिचित की मदद से इंग्लैंड में रह रहे हैं और काम की तलाश कर रहे हैं। उन्हें कम समय के लिए काम मिलता है और उन्हें बार-बार घर से पैसा भेजना पड़ रहा है।

वहीं, जब इस मामले को लेकर ट्रैवल एजेंट भगवती प्रसाद और अर्जन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परिवार उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी को वर्क परमिट पर इंग्लैंड भेजा गया था, उनके वीजा भी पूरी तरह से असली थे और अब दोनों वहां काम कर रहे हैं। यदि उनका वीजा या कंपनी फर्जी होती तो ब्रिटिश सरकार उन्हें वापिस भेज देती। ट्रैवल एजेंट ने कहा कि परिवार झूठा आरोप लगा रहा है कि वह एक फर्जी कंपनी थी लेकिन कंपनी को वहां की सरकार ने बंद कर दिया है। इस तरह से कई अन्य युवा भी फंसे हुए हैं, जिन्हें अब सैट करवाया है। वहीं, थाना सिटी गुरदासपुर के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की गई है। इसके बाद ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.