Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब: प्लॉट मालिकों के लिए खतरे की घंटी! हाथ से निकल सकता है मालिकाना हक

0

लुधियाना : बकाया जमा न करवाने वाले कालोनाइजरों के बाद ग्लाडा अब रिहायशी व कमर्शियल प्रॉपर्टीज के खरीदारों पर सख्त हो गया है जिसके तहत दुगरी के 2 एस.सी.ओ. की अलॉटमैंट रद्द कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ई.ओ. अमन गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों ने ग्लाडा से प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टीज की खरीद की है, उनमें से बडी संख्या में अलॉटियों की तरफ किस्तों के रूप में रकम बकाया खड़ी है जिसकी वसूली के लिए ग्लाडा द्वारा रैगुलर नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिसके बावजूद बकाया किस्तें जमा न करवाने वाले लोगों के प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टीज की अलाटमैंट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हालांकि इस आर्डर के खिलाफ अपील करके बकाया जमा करवाने के लिए डिफाल्टरों के पास एक महीने का समय होता है लेकिन इस पीरियड के बाद भी बकाया राशि की अदायगी न करने वाले लोगों के प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टीज को जब्त करके नए सिरे से बेचने की कार्रवाई की जाएगी जिसकी शुरूआत दुगरी के 2 एस.सी.ओ. की अलॉटमैंट रद्द करने से की गई है

प्रोजैक्टों से करोड़ों वसूलने के मामले में पिक एंड चूज होने की चर्चा

ग्लाडा द्वारा प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टीज की बकाया किस्तों के अलावा कालोनियों, ग्रुप हाऊसिंग प्रोजैक्टों की तरफ बकाया करोड़ों के ई.डी.सी. वसूलने के लिए जो कार्रवाई शुरू की गई है, उसमें पिक एंड चूज होने की चर्चा है, क्योंकि लाइसैंस रद्द करने की प्रक्रिया में कुछ कालोनियों या प्रोजैक्टों को ही शामिल किया गया और उनमें से एक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है जिसके लिए दूसरी पार्टी के बयान तक नहीं लिए गए। इस संबंध में ग्लाडा के अफसरों की शिकायत चंडीगढ़ तक पहुंच गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.