Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

Punjab में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ी अहम खबर! Mann सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

तहसीलों के चक्कर लगाने वाले लोगों के खास खबर सामने आई है। पंजाब के लोगों को अब जमीन की रजिस्ट्री या अन्य काम करवाने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सारा काम बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही हो जाएगा। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल्द ही ‘साइबर तहसील’ शुरू करने जा रही है।

बता दें कि अभी लोगों को इंतकाल अपडेट करवाने के लिए पटवारी और तहसीलदारों के चक्कर काटने पड़ते हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सरकार के इस कदम से रिश्वतखोरी के मामले भी कम होंगे। इसी के तहत  ‘साइबर तहसील’ नाम से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है, जो राज्य में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, इस डिजीटल ‘साइबर तहसील’ की शुरुआत लुधियाना के जगराओं तहसील से करने पर विचार किया जा रहा है, इसके बाद पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा।

विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जगराओं से शुरू होने वाली ‘साइबर तहसील’ तहसील कार्यालय का डिजिटल संस्करण होगी, जिसमें जनता को जमीन की रजिस्ट्रेशन सहित राजस्व विभाग से संबंधित अन्य सभी काम ऑनलाइन करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद अब लोग सेवा और फर्द केंद्रों के साथ-साथ घर बैठ कर अपने फोन से ये सुविधाएं ले पाएंगे। इसके साथ ही रिकॉर्ड को अपडेट करना भी आसान हो जाएगा।

इस परियोजना को शुरू करने से पहले तहसील में सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन करने होंगे, जिसमें काफी समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार इस परियोजना के इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेवा केन्द्रों के कर्मचारियों को तहसीलों के कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि सेवा केन्द्रों में भी तहसीलों का कार्य शुरू किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.