Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! लोगों में मची हाहाकार

लुधियाना: जिला प्रशासनिक अधिकारियों की नालायकी “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाखों परिवारों पर भारी पड़ रही है। लुधियाना से अधिकतर इलाकों में हालत यह बने हुए हैं कि आटा चक्की मालिको और डिपो होल्डरो की जूंण्डली मिलकर आर्थिक तौर पर कमजोर गरीब परिवारों का लहू चूसने का काम कर रहे है l

असल में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जुड़े गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता देने के रूप में फ्री गेहूं मुहैया करवाई जा रही है ताकि वह अपने मासूम बच्चों और परिवारों को भर पेट रोटी खिला सके l लेकिन आटा चक्की मालिक और डिपो होल्डर आपसी सैटिंग कर उक्त गेहूं का पिसाई करने के बदले में गरीब परिवारों से 10 रु. प्रति किलो का जजिया वसूल कर रहे हैं जो कि सीधे तौर पर उक्त परिवारों की खाल उधेड़ने का नाजायज काम है l गेहूं की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी के इस काले धंधे को पूरे जोरों शोरों से चलने के लिए अधिकतर डिपो होल्डरों द्वारा तो अपनी खुद की आटा चक्कियों तक लगाई गई है l जिसमें पहले तो राशन कार्ड धारकों के हिस्से की बनती गेहूं में मोटी कुड़ी लगाई जाती है जबकि उसके बाद गेहूं की पिसाई करने के बदले में गरीबों से 10 रु. प्रति किलो तक की ठगी की जाती है और उन्हें रोकने वाला तक कोई नहीं है l या फिर यूं कहे कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज लाखों गरीब परिवारों के साथ खुलेआम हो रही धक्के शाही का नजारा खुली आंखों से देखने के बाद गूंगे, बहरे और बोले बनकर बैठे हुए हैं l

काबिले अच्छा है कि करीब 6 वर्ष पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निवर्तमान कंट्रोलर सुखविंदर सिंह गिल द्वारा  विभाग के कार्यालय में आटा चक्की मलकों की एक विशेष मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें चक्की मलकों को खुले शब्दों में चेतावनी दी गई थी के गेहूं की पिसाई करने के बदले में नाजायज वसूली करने वाले आटा चक्की मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने सहित पुलिस को शिकायत कर मामले दर्ज करवाए जाएंगे कंट्रोलर गिल द्वारा 6 रु. प्रति किलो के हिसाब से गेहूं की पिसाई फिक्स की गई थी और  प्रत्येक चक्की पर पिसाई की तैय की गई राशि के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए लेकिन अब गिल की बदली के बाद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी कुंभकरणी नींद सोए गए हैं और आटा चक्की मालिकों के एक बार फिर से गरीबों का खून पीना शुरू कर दिया है l

गरीब परिवारों के साथ खुलेआम हो रही लूट के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए डॉ. आंबेडकर यूथ सेना के प्रधान राज कुमार हैप्पी की अगवाई में अगुवाई में पप्पू खान, सुभाष भारद्वाज, जरूर खान और सनी  द्वारा मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को करते हुए गरीब लोगों के साथ हो रही और लूट पर लगाम लगाने की अपील की गई है l उन्होंने कहा अधिकारियों द्वारा अगर जल्द ही संबंधित आटा चक्की मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उनकी टीम द्वारा बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन अधिकारियों की होगी l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.