Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब के इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी, पढ़ें मौसम का नया Update

पंजाब में पिछले कुछ दिनों में मौसम काफी बदल गया है और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों ने मोटे कपड़ों की जगह गर्मियों के कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। दोपहर के साथ-साथ अब सुबह और शाम की ठंड से भी राहत मिल गई है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में भी मामूली गिरावट का अनुमान जताया गया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना 
भारतीय मौसम विभाग अनुसार आज से पंजाब के मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा और कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। यह सिलसिला 2-3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। विभाग ने 2 दिन के लिए कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जहां छिटपुट बादल के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं आज जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, शेष जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कल यानी 13 मार्च को जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और जालंधर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10 जिलों के लिए Yellow Alert 
इस बीच, होली के दिन यानी 14 मार्च को पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दिन 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। बता दें कि इन सबके चलते आने वाले दिनों में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.