Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नगर निगम के बड़े-बड़े दावे खोखले, जमीनी हकीकत कुछ और… महानगर में मंडरा रहा यह खतरा

जालंधर: नगर निगम शहर में विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वार्ड नंबर 30 में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इलाके में अंधेरा होने के कारण रात के समय अपराध बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है क्योंकि चारों ओर घना अंधेरा रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों को फायदा मिलता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही जिससे मोहल्ले में डर का माहौल है।

इलाका निवासियों ने बताया, हमने कई बार नगर निगम को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। रात में घर से बाहर निकलने में डर लगता है, बच्चों को भी बाहर भेजने में हिचकिचाहट होती है। वार्ड नंबर 30 के लोगों ने नगर निगम से मांग की कि स्ट्रीट लाइटों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इलाका कड़े कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.