Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

पंजाब की मशहूर Market में भगदड़, इधर-उधर भागे लोग, देखें तस्वीरें

पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं अमृतसर के कोर्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक मशहूर प्लाईवुड बाजार में आज सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। यह दुकान तीन मंजिला थी और आग लगने के कारण दुकान ने बाकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह प्लाइवुड मार्केट थी, यहां लकड़ी का सारा काम होता था, जिसके चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी मार्केट को राख कर दिया।

मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया।  उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर की करीब 50 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिनसे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है, यह तो दुकानों के मालिक ही बता सकते हैं।

इस मौके पर दुकान के मालिक ने कहा कि हमें सुबह पता चला कि हमारी मार्केट में आग लग गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, लेकिन हमारा सारा सामान जलकर राख हो गया। अब आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.