Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

बुर्के की आड़ में चोरी ! खंडवा में महिला ने नकाब पहनकर चुराए लाखों के गहने, सीसीटीवी में हुई कैद

खंडवा  : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शातिर चोर महिला ने नकाब का सहारा लेकर दुकान से सोने के झाले चुराकर रफू चक्कर हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला दुकान के बाहर बुर्का उतरकर ऑटो वाले के साथ देखी जा रही फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला नकाब पहनकर 14 जून की दोपहर करीब 3 बजे सराफा बाजार स्थित सुभाष ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। महिला 7 दुकानों में गई, दुकानों पर गहने देखती रही और दिपनील के दुकान पर उसे कान के झाले चुराने का मौका मिल गया। उसने दुकानदार दिपनील सोनी से सोने के झाले दिखाने को कहा। दुकानदार गहने दिखाता रहा, इसी दौरान महिला ने एक जोड़ी झाले अपने पास रख लिए और बातों-बातों में दुकान से निकल गई। कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुभाष ज्वेलर्स के दिपनील पिता सुभाष चंद्र सोनी की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ कान के झाले चुराने का केस दर्ज किया है। झाले की कीमत लगभग 30 हजार रुपए हैं।

गहनों की गिनती कम पड़ने के बाद हरकत में आया व्यवसाई

जब दुकानदार को गहनों की गिनती में गड़बड़ी दिखी, तो उसने आसपास तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद दुकान में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला गली में जाकर बुर्का उतार चुकी थी और उसे कुर्ते के अंदर छिपाकर बाहर निकली। इसी वजह से वह सामने से गुजरने के बावजूद पहचान में नहीं आई।

ऑटो चालक के साथ आई थी महिला

CCTV फुटेज में महिला एक ऑटो चालक के साथ घूमती दिखी है। पुलिस अब उस ऑटो चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस ने सुभाष ज्वेलर्स की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई अशोक सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दुकान के अंदर और बाहर दिख रही महिला एक ही नजर आ रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.