Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब की नई Excise Policy का ऐलान जल्द, हो सकते हैं ये बदलाव

जालंधर: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई जा रही नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर ठेकेदारों से मीटिंगों का दौर शुरू हो चुका है। पिछली पॉलिसी से सरकार ने 10,145.95 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाया था व इस बार विभाग द्वारा 11,000 करोड़ रुपए जुटाने पर फोकस किया जा रहा है, जोकि अब तक का सबसे अधिक संभावित लक्ष्य रहेगा।

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले पॉलिसी की घोषणा कर दी जाएगी जिसके चलते इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। 2025-26 की एक्साइज पॉलिसी पर विचार-चर्चा के लिए चंडीगढ़ में लगातार अहम मीटिंगें हो रही हैं जिसमें विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। ठेकों पर ग्रुपों को बिक्रीलाइसैंस एल-2/एल-14एकी ताजा अलाटमैंट ड्रा द्वारा होगी या इसके लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे, इस पर भी विचार चल रहा है। पिछली बार सरकार ने ड्रा के जरिए ग्रुपों की अलाटमैंट की थी। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिसी के अंतर्गत शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। वहीं, लाइसैंसों के लिए ग्रुप का साइज रणनीतिक तौर पर कम करने व बढ़ाने पर विचार चल रहा है, और प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक अनुकूल लाइसैंस फीस की शुरूआत की जा रही है।

पिछले वर्ष ग्रुपों का आकार घटाते 15 प्रतिशत कम या अधिक के अंतर के साथ 35 करोड़ रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि एडजस्टेबल लाइसेंस फीस रुपए की दर से वसूली पर फोकस है। परचून आई. एम.एफ. एल./आई.एफ.एल. के पास जारी करने के लिए 200 रुपए प्रति प्रूफ लीटर और परचून बीयर के पास जारी करते समय 50 रुपए प्रति बल्क लीटर लाइसेंस फीस के दामों को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। पिछली बार की पॉलिसी में शराब के ग्रुपों को 152 से बढ़कर 236 किया गया था, इस बार ग्रुपों  की संख्या में फेरबदल होने का अनुमान कम ही नजर आ रहा है। हो सकता है कि इसमें हल्की-फुलकी बढ़ौतरी की जाए लेकिन ग्रुप संख्या में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों के सुझावों के बाद इसकी संख्या निर्धारित की जाएगी।

ठेके खत्म होने तक शराब की सही बिक्री संबंधी जारी हुई हिदायतें
विभाग द्वारा एक्साइज पॉलिसी की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसके लिए ठेकेदारों के साथ मीटिंग करके उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसमें ग्रुप के अन्तर्गत आने वाले ठेकों की संख्या जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं ठेकेदारों के साथ पंजाब भर में चल रही मीटिंगों में ठेके खत्म होने तक शराब की बिक्री को नियमों के मुताबिक करने की हिदायतें दी गई हैं।

अहम रहेगा नकली शराब का मुद्दा
पॉलिसी में नकली शराब के मुद्दो से निपटने के लिए फोकस किया जाएगा। इसमें एक्साइज इंस्पैक्टरों की निगरानी में समागम के बाद मैरिज पैलेसों में इस्तेमाल की जाती शराब की बोतलों को तोड़ना यकीनी बनाया गया है। वहीं, चंडीगढ़ से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए भी पॉलिसी में अहम नियम बनाए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.