Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

न ट्रेन न बस…भारी भीड़ के बीच बिहारी जुगाड़, नाव से प्रयागराज के लिए निकले युवक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 सालों के बाद महाकुंभ मेला लगा हुआ है. देश और दुनिया के करोड़ों लोग इस महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. इस महाकुंभ में आए दिन यह खबर भी देखने को मिल रही है कि प्रयागराज जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रयागराज के रास्ते में कई-कई किलोमीटर का लंबा जाम लग रहा है. लेकिन इसी बीच बिहार के कुछ युवाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में युवाओं ने प्रयागराज जाने के लिए एक अनूठा रास्ता अपनाया है. जिसे बिहारी दिमाग का बिहारी जुगाड़ कहा जा रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार से पांच लोग बिहार के बक्सर से प्रयागराज जा रहे हैं. सबसे खास बात यह कि यह सभी युवक एक छोटे से स्वचालित स्टीमर के माध्यम से गंगा नदी के रास्ते ही प्रयागराज जा रहे हैं.

वायरल हो रही वीडियो

दावा किया जा रहा है कि इन युवकों ट्रेन में होने वाली भीड़ और सड़क पर होने वाले जाम से निजात पाने के लिए इस रास्ते को अपनाया है. हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और न ही TV9 डिजिटल इसकी पुष्टि करता है. लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरीके की चर्चा चल रही है उसके अनुसार यह सभी युवक प्रयागराज के लिए बिहार के बक्सर से निकले हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की तरह-तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं.

लोग दे रहे बिहार सोच की दाद

जिनमें लोग इस बिहारी सोच की दाद दे रहे हैं. हालांकि यह युवक बक्सर के किस इलाके के हैं? अभी तक इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस यात्रा को लेकर चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.