Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

भीषण सड़क हादसा : 2 की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

0

नवांशहर: बलाचौर-नवांशहर नैशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव बीरोवाल बाई-पाइट के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर अचानक आए एक आवारा पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 100 मीटर उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा रही एक एम.जी. हैक्टर गाड़ी से जा भिड़ी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 2 युवक, सुखजीव (24), जो दुबई से लौट रहे थे, और गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरव (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके 2 साथी, सतनाम सिंह और संदीप, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के पी.जी.आई. रैफर किया गया है। दूसरी गाड़ी, एम.जी. हैक्टर, में सवार पंकज जैन (44), उनकी पत्नी स्वाति जैन (40), बेटी निष्ठा जैन (16), और सुमित कुमार (31) भी घायल हुए। ये सभी लोग मुकेरियां से रोपड़ एक शादी समारोह में जा रहे थे। उन्हें गढ़िकानूगो के संत गुरमेल सिंह मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार युवक अपने दोस्त सुखजीव को मोहाली एयरपोर्ट से उनके गांव धर्मकोट छोड़ने जा रहे थे। वे सुखजीव के परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे। दुख की बात है कि यह सरप्राइज देने से पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जाडला पुलिस चौकी की इंचार्ज ए.एस.आई. अमरजीत कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की चुनौतियों और आवारा पशुओं से होने वाले खतरों को उजागर करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.