Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

नीमच में गिद्धों की संख्या में इजाफा, पांच साल में दो गुना हुई संख्या

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में लगातार विलुप्त हो रही गिद्धों की प्रजाति बढ़ रही है। वन विभाग द्वारा गिद्धों की हुई गणना में खुलासा हुआ है। मध्यप्रदेश के पन्ना के बाद नीमच जिला गिद्धों की ज्यादा आबादी वाला दूसरा जिला बना है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 37 प्रतिशत गिद्दों की संख्या बढ़ी है। वहीं पांच साल में संख्या दो गुना हुई है। प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना के तहत तीन दिवसीय गिद्ध गणना 19 फरवरी को समाप्त हुई। सुबह छह से आठ बजे तक गिद्धों की आवास की पडताल की गई। मनासा, नीमच, जीरन, रतनगढ रेंज की 93 बीटों में 633 गिद्ध पाए गए है।

पिछले वर्ष इनकी संख्या 460 ही पाई गई थी। नीमच जिला गिद्धों के आवास के लिए सुरक्षित स्थान पाया गया है, जिले में 118 सुरक्षित आवास चिन्हिंत किए गए है, जहां पर गिद्धों का रैन – बसेरा है। वन विभाग के एसडीओपी दशरथ अखंड ने बताया सर्वेक्षण में चार प्रजातियां मली है। जिसमें भारतीय गिद्ध, राज गिद्ध, काला गिद्ध और लंबी चोंच वाला गिद्ध शामिल है। नीमच जिले में गिद्धों की संख्या में हुए इजाफे से पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा है। इनके संरक्षण के प्रयास शुरू किए जाएंगे।

जिले में गिद्धों की संख्या पर एक नजर—

 वर्ष        गिद्ध

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.