Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हेरोइन व ड्रग मनी सहित युवक काबू

दीनानगर: विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन पुराना साला की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाऊवाल में नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार युवक से 15 ग्राम हेरोइन और 5000 रुपए ड्रग मनी बरामद कर उसे मौके पर ही काबू करने में सफलता प्राप्त की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर अदित्या ने बताया कि पुलिस पार्टी को एक मुखबिर खास से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दाऊवाल में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक आई-20 कार चालक को रोक कर जब चेकिंग की गई तो डैशबोर्ड से मोम का लिफाफा बरामद हुआ। जब उसे खोल कर चेक किया गया तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन मिली, जबकि उसकी जेब से 5000 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल के बाद राजीव कुमार पुत्र सोना निवासी डीड़ा शांस्यां थाना दीनानगर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.