Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

दुर्गा पंडाल के भंडारे में विवाद, आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडों और तलवार से किया हमला

0

रीवा  : रीवा से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके में दुर्गा पंडाल में भंडारे के दौरान विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी, डंडा, तलवार और चाकू लेकर पंडाल में उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों में रास्ता निकालने को लेकर मामूली विवाद हुआ जो धीरे-धीरे बढ़ गया। देखते ही देखते हथियारबंद युवकों ने पंडाल का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने केवल सामान नहीं तोड़ा, बल्कि वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और धमकी भी दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक तलवार, चाकू और डंडे लेकर हंगामा कर रहे हैं। उत्पात के दौरान पंडाल का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।

स्थानीय लोग इस हिंसक घटना से स्तब्ध हैं। भंडारे का कार्यक्रम सामान्यतः खुशियों और मिलन का अवसर होता है, लेकिन इस बार हिंसा ने माहौल को पूरी तरह खराब कर दिया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी या बड़ा एक्शन की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.